झारखंड में कोरोना से ठीक हुए 20 मरीज, सामने आए 20 नए मामले

Edited By Diksha kanojia, Updated: 28 Nov, 2021 10:46 AM

20 patients cured of corona in jharkhand 20 new cases surfaced

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से एक, पूर्वी सिंहभूम से 12, बोकारो से चार, दुमका से दो और पश्चिमी सिंहभूम से एक नये कोरोना मरीज मिले है। इधर राज्य में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना से 20 मरीज ठीक हुए है और 20 नये मरीज मिले हैं जबकि एक भी मरीज की मौत इससे नहीं हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से एक, पूर्वी सिंहभूम से 12, बोकारो से चार, दुमका से दो और पश्चिमी सिंहभूम से एक नये कोरोना मरीज मिले है। इधर राज्य में किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है।

वहीं, राज्य में कुल कोविड-19 का मामला अब 349216 हो गया हैं और कुल 16910913 सैंपल की जांच की गयी है। राज्य में कोरोना के 109 सक्रिय केस हैं जबकि कोरोना के 343967 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 5140 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!