सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, 16 वर्षीय छात्रा से की छेड़छाड़, अब थाने पहुंचा मामला

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2026 12:04 PM

case registered against government school headfor  molesting  student

​​​​​​​अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने स्कूल परिसर में उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Jharkhand News: झारखंड के गढ़वा जिले में एक सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक के खिलाफ 16-वर्षीय एक छात्रा से कथित छेड़छाड़ के आरोप में पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

अधिकारियों ने बताया कि कथित घटना 23 जून को केतार थाना क्षेत्र स्थित स्कूल परिसर के एक कमरे में हुई थी। पीड़िता के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने 28 जून को प्राथमिकी दर्ज की। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, "पचास-वर्षीय आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के 24 घंटे के भीतर पीड़िता का बयान अदालत में दर्ज करा दिया गया।" 

यह भी पढ़ें- एक साथ 10 पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज, DIG ने किया निलंबित; विभाग में मचा हड़कंप

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता के पिता ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि प्रधानाध्यापक ने स्कूल परिसर में उनकी बेटी से छेड़छाड़ की। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। गढ़वा के जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) अनुराग मिंज ने संवाददाताओं से कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है। उन्होंने कहा, "बृहस्पतिवार को हमने मामले की जांच की। जब तक यह मामला हमारे संज्ञान में आया, तब तक संबंधित थाने में पहले ही प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी थी

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!