झारखंड में लंबे समय बाद सामने आए कोरोना के 53 नए मामले

Edited By Diksha kanojia, Updated: 29 Jun, 2022 10:14 AM

53 new cases of corona surfaced in jharkhand after a long time

स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सप्ताह में राज्य में संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई जो पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला था। ​​​​​​​राज्य में 15 जून को संक्रमितों की कुल संख्या 65 थी जो सिर्फ दो सप्ताह में सवा...

रांचीः झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 53नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार रात जारी एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले दो सप्ताह में राज्य में संक्रमण से सिर्फ एक व्यक्ति की मौत हुई जो पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला था।

राज्य में 15 जून को संक्रमितों की कुल संख्या 65 थी जो सिर्फ दो सप्ताह में सवा चार गुना बढ़कर आज 279 तक पहुंच गयी। विभाग के आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के 23 नए मामले राजधानी रांची में और देवघर तथा पूर्वी सिंहभूम में क्रमशः 11 एवं 10 मामले सामने आये। राज्य में अब तक कुल 430215 संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!