झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा से 6 अधिकारियों को IAS में मिली प्रोन्नति, केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

Edited By Khushi, Updated: 03 Feb, 2025 06:42 PM

6 officers from non state civil service of jharkhand cadre got promoted

झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा से 6 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति दी गयी है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी की।

रांची: झारखंड कैडर के नॉन स्टेट सिविल सेवा से 6 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में प्रोन्नति दी गयी है। इस संबंध में केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव ने सोमवार को अधिसूचना जारी की।

6 अधिकारियों को आईएएस में दी गयी प्रोन्नति

वर्ष 2023 की रिक्तियों के विरूद्ध इन्हें प्रमोशन मिला है। अधिसूचना में कहा गया है कि गैर-राज्य सिविल सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को राज्य सरकार के परामर्श से उक्त नियमावली के विनियम 3 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा निर्धारित रिक्तियों के विरुद्ध भारतीय प्रशासनिक सेवा में 2023 (गैर-एससीएस) की चयन सूची के लिए अगले आदेश तक परिवीक्षा पर नियुक्त करते हैं। इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5(1) के अंतर्गत झारखंड संवर्ग को आवंटित करते हैं।

झारखंड की कंचन सिंह, धनंजय कुमार सिंह, सीता पुष्पा, विजय कुमार सिन्हा, प्रीति रानी और राजेश प्रसाद को आईएएस में प्रोन्नति मिली है। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!