70वीं BPSC परीक्षा मामले पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई टली, अब इस तारीख को होगी बहस; जानिए वजह
Edited By Ramanjot, Updated: 31 Jan, 2025 12:37 PM

Bihar News: पटना हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा मामले को लेकर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। न्यायाधीश की छुट्टी पर रहने के कारण अब सुनवाई 4 फरवरी को होगी। बता दें कि आज बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा...
Bihar News: पटना हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, 70 वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा मामले को लेकर आज होने वाली सुनवाई टल गई है। न्यायाधीश की छुट्टी पर रहने के कारण अब सुनवाई 4 फरवरी को होगी। बता दें कि आज बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा दोबारा कराया जाने को लेकर सुनवाई होने वाली थी।
बता दें कि अभ्यर्थियों की ओर से 70वीं बीपीएससी की पीटी परीक्षा को रद्द करने और री-एग्जाम की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। पटना हाईकोर्ट ने याचिका को स्वीकार कर बिहार सरकार एवं आयोग (बीपीएससी) को 30 जनवरी तक अपना हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया था। आज जज के छुट्टी पर रहने के कारण इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।
वहीं बसंत पंचमी के चलते पटना हाईकोर्ट में तीन फरवरी 2025 को अवकाश घोषित है। ऐसे में अब 4 फरवरी 2025 को इस मामले में सुनवाई हो सकेगी। उधर, हाईकोर्ट में सुनवाई से एक दिन पहले गुरुवार को परीक्षा रद्द करवाने के लिए पटना में अभ्यर्थियों ने 8 घंटे तक उग्र प्रदर्शन किए।