School Closed: पटना में एक बार फिर स्कूल बंद रखने का आदेश, अब इस दिन तक रहेगी छुट्टी

Edited By Ramanjot, Updated: 21 Jan, 2025 05:55 PM

all schools up to class 8 in patna are closed till january 23

आदेश के मुताबिक, 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगी। वहीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। यह आदेश 23 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर...

School Closed: बिहार में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं पटना में भीषण ठंड को देखते हुए एकबार फिर स्कूल बंद करने के आदेश जारी किया गया है। पटना जिला के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में 8वीं क्लास तक की सभी कक्षाएं 23 जनवरी तक बंद रहेंगी। 

आदेश के मुताबिक, 8वीं कक्षा के ऊपर की सभी कक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर साढ़े तीन बजे तक संचालित होंगी। वहीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां पहले की तरह जारी रहेंगी। यह आदेश 23 जनवरी 2025 तक प्रभावी रहेगा। पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि, "जिले में अत्यधिक ठंड का मौसम और कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। अतः इस कार्यालय के आदेश ज्ञापांक-772 दिनांक 19.01.2025 में आंशिक संशोदन करते हुए मैं, डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, जिला दंडाधिकारी, पटना, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत पटना जिला के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) में वर्ग-8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 23.01.2025 तक प्रतिबंध लगाता हूं"।

PunjabKesari

पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने आगे कहा गया कि,  "वर्ग 8 से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाहन 09.00 बजे से अपराह्न 03.30 बजे के बीच संचालित की जा सकती है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा। यह आदेश दिनांक 22.01.2025 से दिनांक 23.01.2025 तक पटना जिला में प्रभावी रहेगा। यह आदेश दिनांक 21.01.2025 को मेरे हस्ताक्षर एवं न्यायालय की मुहर से निर्गत किया गया।

उधर, गोपालगंज में भी सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। गोपालगंज डीएम ने आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को 24 जनवरी तक बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसी तरह मोतिहारी में भी 22 और 23 जनवरी को आठवीं कक्षा तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!