Corona Update: झारखंड में मिले संक्रमण के 6112 केस, 141 मरीजों ने तोड़ा दम

Edited By Nitika, Updated: 09 May, 2021 10:30 AM

6112 new cases of corona found in jharkhand

झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही हैं और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में शनिवार को 6112 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले और 5953 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना से 141 मरीज की मौत हुई है।

 

रांचीः झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही हैं और मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य में शनिवार को 6112 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले और 5953 मरीज ठीक हुए है जबकि कोरोना से 141 मरीज की मौत हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, रांची से 836, बोकारो से 729,चतरा से194 ,देवघर से 189,धनबाद से 172, दुमका से 33, पूर्वी सिंहभूम से 1025, गढ़वा से 170, गिरिडीह से 259, गोड्डा से 61, गुमला से 167, हजारीबाग से 271, जामताड़ा से 110, खूंटी से 185, कोडरमा से 197, लातेहार से 135, लोहरदगा से 172, पाकुड़ से 63, पलामू से 433, रामगढ़ से 224, साहेबगंज से 57, सरायकेला से 84, सिमडेगा से 103 और पश्चिमी सिंहभूम से 243 मरीज मिले है।

वही, राज्य में कोरोना से 141 मरीज की मौत हुई है, जिनमें रांची से 42, बोकारो से 8, चतरा से 8, देवघर से दो, धनबाद से 11, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 25, गढ़वा से एक, गिरिडीह से 5, गोड्डा से दो, हजारीबाग से 9, जामताड़ा से 3, खूंटी से दो, कोडरमा से 7, लातेहार से 2, लोहरदगा से चार, पलामू से दो, रामगढ़ से 2, सरायकेला से एक, सिमडेगा के एक और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) से 3 मरीज शामिल है।

राज्य में कुल कोरोना का मामला अब 282174 हो गया हैं। इनमें 61195 सक्रिय केस हैं जबकि 217223 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक राज्य में 3756 मरीज की मौत कोरोना से हुई हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!