8 IPS अधिकारियों का तबादला, एमएल मीणा बने एडीजी मुख्यालय

Edited By Nitika, Updated: 21 Oct, 2021 10:40 AM

8 ips officers transferred

झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 8 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी।

 

रांचीः झारखंड सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 8 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी। 

कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार एडीजी विशेष शाखा मुरारी लाल मीणा को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। वहीं आईजी कारा प्रभात कुमार को अपने कार्यां के साथ आईजी विशेष शाखा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। प्रतीक्षारत अश्विनी कुमार सिन्हा को बोकारो जैप- 4 का समादेष्टा बनाया गया है। झारखंड जगुआर के एसपी शैलेंद्र कुमार वर्णवाल को जैप- 9 का समादेष्टा और पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत मो. अर्शी को जैप- 7 हजारीबाग का समादेष्टा बनाया गया है। 

वहीं सहायक पुलिस अधीक्षक हटिया विनीत कुमार को एसपी संचार एवं तकनीकी सेवा बनाया गया है, जबकि एसडीपीओ चक्रधरपुर नाथू सिंह मीणा को ग्रामीण एसपी जमशेदपुर के पद पर पदस्थापित किया गया है। सहायक पुलिस अधीक्षक सीसीआर रांची रीष्मा रमेशन को अगले आदेश तक के लिए धनबाद का ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!