Edited By Khushi, Updated: 05 Apr, 2024 12:07 PM
झारखंड के धनबाद (Dhanbad) से गया जाने वाली एक ट्रेन से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ उम्र के शख्स पर आरोप है कि उसने एक छोटी बच्ची के साथ गलत हरकत की।
Dhanbad: झारखंड के धनबाद (Dhanbad) से गया जाने वाली एक ट्रेन से शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक अधेड़ उम्र के शख्स पर आरोप है कि उसने एक छोटी बच्ची के साथ गलत हरकत की।
दरअसल, बच्ची ने अधेड़ उम्र के शख्स पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। बच्ची ने बताया कि वो ट्रेन में आराम से अपनी सीट पर सो रही थी। इस दौरान अधेड़ उम्र का शख्स उसकी सीट पर बैठ गया। पहले उसकी नींद खुली तो शख्स ने कहा कि वो सिर्फ बैठा हुआ है। ये सुनकर बच्ची सो गई। थोड़ी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसके जीन्स की चैन खुली हुई है।
बच्ची ने पुलिस को बताया कि जब उसने अपनी जींस की चेन खुली देखी, तो घबरा गई। इसके बाद आरोपी ने उसे हंसकर बाथरुम चलने को कहा, जिसके बाद बच्ची ने चीखना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर मां की नींद खुली। मौके पर रेलवे पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।