झारखंड में 'जनमत' नाम से हुआ तीसरे मोर्चा का गठन, सूर्य सिंह बेसरा ने BJP पर साधा निशाना

Edited By Khushi, Updated: 27 Mar, 2024 05:26 PM

a third front named janmat was formed in jharkhand

लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में तीसरे मोर्चा की घोषणा हुई है। झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने तीसरे मोर्चा "जनमत" की घोषणा की।

Ranchi: लोकसभा चुनाव से पहले झारखंड में तीसरे मोर्चा की घोषणा हुई है। झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा ने तीसरे मोर्चा "जनमत" की घोषणा की। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि जनमत के तहत झारखंड के सभी 14 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ेगा। साथ ही बृहद झारखंड की मांग रखी गई है जिसमें बिहार के 2 जिले, बंगाल से 3 और उड़ीसा के जिलों को जोड़कर बृहद झारखंड का सपना पूरा करना है।

सूर्य सिंह बेसरा ने बीजेपी पर निशाने साधते हुए कहा कि भाजपा ने सीता और गीता का हरण किया है। सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा से पिंटू, चिंटू, मिंटू, विनोद पाण्डेय, सुप्रिया भट्टाचार्य को हटाए यही लोग भ्रष्टाचारी है। लोकसभा चुनाव में झामुमो और बीजेपी दोनों से जनमत दूरी बनाए रखेगा। वहीं, बता दें कि सूर्य सिंह बेसरा एक राजनीतिक कार्यकर्ता और प्रमुख राजनीतिक नेता हैं। वह ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन और झारखण्ड पीपुल्स पार्टी के संस्थापक सचिव हैं। वे झारखंड के अलग राज्य के लिए आंदोलन में एक प्रमुख नेता हैं।

लोकसभा चुनाव देशभर में सात चरणों में होंगे, जबकि झारखंड में 4 चरणों में वोट डाले जाएंगे। यानि कि राज्य में 13 मई, 20 मई, 25 मई, 1 जून को वोटिंग होगी। वहीं, मतगणना 4 जून को होगी। 4 लोकसभा सीटों सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू में 13 मई को मतदान होगा। 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में मतदान होगा। गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में 25 मई को मतदान होगा। राजमहल, दुमका और गोड्डा में 1 जून को मतदान होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!