झारखंड पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 7050 पीस 35 बोरा डेटोनेटर बरामद कर किया नष्ट

Edited By Khushi, Updated: 26 Apr, 2024 12:03 PM

jharkhand police got big success recovered 7050 pieces 35 bags

झारखंड में चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाईबासा के टोंटो थाना अंतर्गत वनग्राम राजभाषा के जंगल के समीप 7050 पीस 35 बोरा डेटोनेटर बरामद किया है

चाईबासा: झारखंड में चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चाईबासा के टोंटो थाना अंतर्गत वनग्राम राजभाषा के जंगल के समीप 7050 पीस 35 बोरा डेटोनेटर बरामद किया है, जिसे बम निरोधक दस्ता के जवानों के साथ मिलकर निष्क्रिय कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने इस विस्फोटक को जमीन के अंदर गाड़ कर रखा था। बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांटे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान के जंगल क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि को लेकर सक्रिय हैं। इनकी तलाश में चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर और सीआरपीएफ के जवान संयुक्त रूप से लगातार 2 वर्षों से कोल्हान जंगल में नक्सल विरोधी अभियान जारी है। अभियान के दौरान ही जंगल से डेटोनेटर बरामद हुआ है।

गौरतलब है कि नक्सलियों ने वर्ष 2023 के 30 मार्च रामनवमी पर्व के दौरान नोवामुंडी थाना क्षेत्र के मेरेलगड़ा विस्फोटक भंडारगृह से कुल 7750 पीस डेटोनेटर लूट लिया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!