Edited By Khushi, Updated: 18 Feb, 2024 06:33 PM
#Manycongresspartymlaisopenlysayingthereunhappiness #Basantsorentrytoconvincecongressmla #Champaisoren #Ranchi #Punjabkesarijharkhand
झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के कई विधायक खुलकर नाराजगी का इजहार कर रहे हैं।
रांची: झारखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कांग्रेस के कई विधायक खुलकर नाराजगी का इजहार कर रहे हैं। कांग्रेस के नाराज विधायक आलाकमान तक अपनी बात रखने की जिद पर अड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि नाराज विधायक दिल्ली जाने का इरादा बना चुके हैं। शक्ति प्रदर्शन करने के लिए कांग्रेस के नाराज विधायक एक होटल में जमा हुए। ये विधायक एकजुट होकर भविष्य की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।