झारखंड में चंपई सोरेन ‘कठपुतली' मुख्यमंत्री, कल्पना सोरेन सत्ता का केंद्र, अमर बाउरी का आरोप

Edited By Nitika, Updated: 15 Apr, 2024 09:15 AM

allegation of amar bauri

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया कि चंपई सोरेन ‘‘कार्यवाहक और कठपुतली मुख्यमंत्री'' हैं, जबकि झारखंड की ‘सत्ता का केंद्र' पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन हैं।

 

जमशेदपुरः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने आरोप लगाया कि चंपई सोरेन ‘‘कार्यवाहक और कठपुतली मुख्यमंत्री'' हैं, जबकि झारखंड की ‘सत्ता का केंद्र' पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन हैं। बाउरी की टिप्पणियों पर पलटवार करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ लेने के लिए सत्तारूढ़ गठबंधन के सहयोगियों के बीच ‘‘भ्रम पैदा करने को आतुर'' है, लेकिन वह अपने मिशन में सफल नहीं होगी।

झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाउरी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जानना चाहा कि कल्पना सोरेन सरकार या सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में नहीं होने के बावजूद किस हैसियत से बैठकों की अध्यक्षता कर रही हैं। बाउरी ने सवाल किया, ‘‘मैं चंपई सोरेन से पूछना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री होने के बावजूद वह इतने असहाय क्यों हैं? लोकसभा चुनाव के दौरान भी झामुमो उन्हें कोई महत्व क्यों नहीं दे रही है। कल्पना सोरेन के पास सरकार या झामुमो में कोई पद नहीं है। फिर, वह किस हैसियत से सभी बैठकों की अध्यक्षता कर रही है?'' बाउरी ने कहा कि कल्पना सोरेन का राजनीति में प्रवेश, वंशवाद की राजनीति का सबसे अच्छा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि वह झारखंड में ‘सत्ता का केंद्र' बन गई हैं। उन्होंने कल्पना सोरेन की तुलना कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से की, ‘‘जो मनमोहन सिंह सरकार के दौरान सत्ता का केंद्र बनकर उभरी थीं।''

डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जमशेदपुर आये बाउरी ने दावा किया, ''कल्पना सोरेन जो कुछ भी कहती हैं वह झामुमो के लिए सही है, भले ही उनके पास पार्टी में कोई पद नहीं है और न ही वह एक निर्वाचित प्रतिनिधि हैं।'' झामुमो केंद्रीय समिति के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान कल्पना सोरेन लोकप्रियता हासिल कर रही हैं और उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। मनोज पांडे ने कहा, ''हमें समझ नहीं आ रहा कि भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। यह हमारा आंतरिक मामला है।'' उन्होंने कहा, ''हमारी पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के बाद चंपई सोरेन सबसे अनुभवी नेता हैं और पार्टी नेता उनका सम्मान करते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘कल्पना सोरेन की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, भाजपा ‘इंडिया' गठबंधन के सहयोगियों के बीच भ्रम पैदा करने के लिए बेताब है। भाजपा केवल राजनीतिक लाभ के लिए विपक्षी दलों और देश को विभाजित करने की कोशिश करती है, लेकिन सफल नहीं होगी।''

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दावा किया है कि ‘इंडिया' गठबंधन राज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करेगा। इस बारे में विधायक और राज्य भाजपा के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बाउरी ने कहा कि चंपई सोरेन ‘दिवास्वप्न' देख रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जमशेदपुर लोकसभा सीट पर ‘इंडिया' गठबंधन के लिए उम्मीदवार खड़ा करना मुश्किल हो रहा है, लेकिन यह दावा कर रहा है कि वह सभी 14 सीट पर जीत हासिल करेगा। यह बयान मुख्यमंत्री की सुर्खियां बटोरने की हताशा को दर्शाता है।'' बाउरी ने कहा कि मुख्यमंत्री होने के नाते उन्हें ‘इंडिया' गठबंधन का प्रमुख प्रचारक होना चाहिए था, लेकिन वह अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र सरायकेला-खरसावां जिले तक ही सीमित हैं। वह शनिवार से वहां के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!