Edited By Khushi, Updated: 24 Apr, 2024 02:13 PM
सूत्रों के मुताबिक चतरा में महागठबंधन के प्रत्याशी का चेहरा बदल सकता है। चतरा में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के बदलने की चर्चा जोरों पर है।
रांची: सूत्रों के मुताबिक चतरा में महागठबंधन के प्रत्याशी का चेहरा बदल सकता है। चतरा में महागठबंधन के प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस नेता केएन त्रिपाठी के बदलने की चर्चा जोरों पर है।
दरअसल, 21 अप्रैल को रांची में इंडिया गठबंधन की ज्वाइंट रैली के दौरान चतरा से कांग्रेस के प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के समर्थकों और विरोधियों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। इसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए थे और रैली में कुछ वक्त के लिए अफरा-तफरी मच गई थी। इसके बाद से ही राजद चतरा जिला के नेता विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस के भी कुछ नेता केएन त्रिपाठी का विरोध कर रहे हैं। वहीं, इस सीट पर राजद की भी प्रबल दावेदारी थी, लेकिन कांग्रेस ने यहां अपना उम्मीदवार उतार दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस से गोड्डा में दीपिका पांडे सिंह का टिकट काटकर प्रदीप यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। पिछले 16 अप्रैल को गोड्डा से कांग्रेस ने दीपिका पांडेय सिंह को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था, लेकिन अब कांग्रेस ने प्रदीप यादव को उम्मीदवार बना दिया है।