INDI एलायंस की रैली उलगुलान नहीं भ्रष्टाचारियों की जुटान है, प्रतुल शाह देव का हमला

Edited By Nitika, Updated: 13 Apr, 2024 11:34 AM

attack of pratul shah dev

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोलते हुए 21 अप्रैल की रैली को उलगुलान रैली की जगह भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा।

 

रांचीः झारखंड में भारतीय जनता पार्टी ने इंडी गठबंधन और झारखंड मुक्ति मोर्चा पर बड़ा हमला बोलते हुए 21 अप्रैल की रैली को उलगुलान रैली की जगह भ्रष्टाचार जुटान रैली कहा।

प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि 21अप्रैल को एक ही मंच पर भ्रष्टाचारी, सनातन विरोधी, टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोग और परिवारवादी राजकुमार दिखेंगे। उन्होंने कहा कि रैली का नाम उलगुलान रखना भगवान बिरसा मुंडा सहित झारखंड के अमर शहीदों का अपमान है। उन्होंने उलगुलान का आह्वान अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ किया था। उलगुलान शब्द आदिवासी अस्मिता से और आदिवासी सम्मान से जुड़ा है। ऐसे भ्रष्टाचारी जुटान का नाम उलगुलान देकर इन्होंने पूरे देश के आदिवासियों का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को कांग्रेस के बड़े नेता भी मंच पर आएंगे, जिनके सांसद डीके शिवाकुमार दक्षिण भारत को अलग देश बनाने की मांग कर रहे थे। आगामी चुनाव में जनता इन देश विरोधी,सनातन विरोधियों के खिलाफ ईवीएम से उलगुलान करेगी।

वहीं प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सोरेन परिवार के घर की बड़ी बहू सीता सोरेन जी ने भी अपने साथ परिवार के भीतर हुए अन्याय के खिलाफ उलगुलान का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से उनको अपनी बेटियों की परवरिश करने के लिए परिवार के भीतर अकेला छोड़ दिया। विषम परिस्थितियों में उन्होंने बच्चियों को पाला पोसा था। परिवार में उन्हें तिरस्कृत किया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!