Jharkhand News... BJP ने मांडू के विधायक को झारखंड विधानसभा से अयोग्य घोषित करने की मांग की

Edited By Nitika, Updated: 21 Mar, 2024 08:37 AM

bjp demands disqualification of mandu mla

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मांडू के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ घंटे बाद उन्हें झारखंड विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की।

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मांडू के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल के कांग्रेस में शामिल होने के कुछ घंटे बाद उन्हें झारखंड विधानसभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित करने की मांग की। विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी ने विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो को लिखे एक पत्र में कहा कि पटेल ने भाजपा के चुनाव चिन्ह पर मांडू विधानसभा सीट जीती और पांचवीं झारखंड विधानसभा के सदस्य बने।

बाउरी ने कहा, पटेल फिलहाल पार्टी में सचेतक के पद पर हैं। बाउरी ने पत्र में कहा, ‘‘संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए पटेल बुधवार को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल हुए हैं, जो दल-बदल विरोधी कानून के दायरे में आता है।'' उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की 10वीं अनुसूची और अयोग्यता नियम 2006 के तहत पटेल के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का अनुरोध किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!