गांडेय सीट पर उपचुनाव के लिए BJP ने उतारा उम्मीदवार, दिलीप कुमार वर्मा को मिला टिकट

Edited By Khushi, Updated: 30 Mar, 2024 01:32 PM

bjp fielded candidate for by election on gandey seat

झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने दिलीप कुमार वर्मा को मैदान में उतारा है।

Ranchi: झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। बीजेपी ने दिलीप कुमार वर्मा को मैदान में उतारा है।

बता दें कि डॉ सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद से ये विधानसभा सीट खाली है। यह सीट 31 दिसंबर, 2023 से खाली है। बीजेपी ने दिलीप कुमार वर्मा को गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट दिया है। यहां 20 मई को उपचुनाव होगा। वहीं, बता दें कि दिलीप कुमार वर्मा भारतीय जनता पार्टी में कई पदों पर रहे हैं। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष का दायित्व निभाया है। इसके बाद उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की टीम में शामिल करते हुए प्रदेश मंत्री बनाया गया। अब बीजेपी ने इन्हें गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए टिकट दिया है।

उधर, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय विधानसभा सीट से उप चुनाव लड़ेंगी। झामुमो ने कल्पना सोरेन को मैदान में उतारा है। गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस के गठबंधन के दौरान गिरिडीह सीट से जगरनाथ महतो ने चुनाव लड़ा था। उनके निधन के बाद झामुमो इस वर्ष कल्पना को गिरिडीह की नेता के रूप में स्थापित करने की तैयारी में है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!