13 मई से पहले Jharkhand में प्रचार करने आएंगे राहुल गांधी, गुमला के बसिया में जनसभा को करेंगे संबोधित

Edited By Khushi, Updated: 28 Apr, 2024 12:03 PM

rahul gandhi will come to campaign in jharkhand before may 13

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी झारखंड आएंगे।

Ranchi: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के साथ-साथ कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी झारखंड आएंगे।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक 13 मई से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी झारखंड में प्रचार करने आएंगे। इसे लेकर बीते शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला जिले के बसिया में जनसभा के लिए स्थल निरीक्षण किया और प्रस्तावित रैली को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश दिया। स्थल निरीक्षण के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बेहतर माहौल तैयार करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि रैली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

PunjabKesari

बता दें कि पलामू में चौथे चरण में लोकसभा का चुनाव होना है और मंगलवार से चुनावी प्रचार की शुरुआत होगी। पलामू लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी स्टार प्रचारकों को चुनाव प्रचार के लिए उतारने वाली है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और मोहन यादव गढ़वा में जनसभा करेंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गढ़वा के भावनाथपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी पलामू लोकसभा सीट पर चुनाव जनसभा की शुरुआत कर रही है। ये बता दें कि पलामू से वीडी राम भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हैं। वो लगातार तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!