बोकारोः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, कुख्यात गांजा तस्कर सहित 2 अपराधी गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 03 Jul, 2020 05:42 PM

bokaro 2 criminals arrested including infamous ganja smuggler

झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र से गुरुवार को पुलिस ने अंतरप्रांतीय कुख्यात गांजा तस्कर विनोद कुमार समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।

बोकारोः झारखंड पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र से गुरुवार को पुलिस ने अंतरप्रांतीय कुख्यात गांजा तस्कर विनोद कुमार समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के अनुसार, चास के पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमिताभ राय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अंतरप्रांतीय कुख्यात गांजा तस्कर विनोद अपने साथियों के साथ गांजा लेकर शहर में सप्लाई के लिए निकल आया है।

इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया। पुलिस की टीम ने पुरुलिया रोड पटेल नगर के निकट घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने गांजा तस्कर विनोद को रोका और उसे उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!