मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा- वीर शहीदों के पद चिन्हों पर चलकर बढ़ाना है आगे

Edited By Diksha kanojia, Updated: 09 Aug, 2022 10:06 AM

cm said that we have to move forward by following footsteps of brave martyrs

मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर कदमा जमशेदपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के इस प्रणेता ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अपना प्राण न्योछावर कर दिया था। हमें उनके पद चिन्हों पर...

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वीर शहीद निर्मल महतो का बलिदान राज्य हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री आज वीर शहीद निर्मल महतो के 35वें शहादत दिवस के अवसर पर कदमा जमशेदपुर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य आंदोलन के इस प्रणेता ने झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने में अपना प्राण न्योछावर कर दिया था। हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर राज्य को आगे बढ़ाने का काम करना है। हमें एकजुटता के साथ राज्य के विकास में अपना योगदान देना है।

PunjabKesari

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शहीद निर्मल महतो के आवास स्थित उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित किया एवं परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदरणीय गुरुजी के नेतृत्व में झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए कई वीरो ने अपने शहादत दिए हैं। कोल्हान प्रमंडल के कई वीर सपूतों ने राज्य को अलग दर्जा दिलाने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। आज हमें उन शहीदों के सपनों का झारखंड निर्माण करना है। जिसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है।
PunjabKesari

सोरेन ने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित नीति आयोग की बैठक में सभी राज्य के मुख्यमंत्री आए थे। बैठक में मैंने कहा था कि झारखंड का खनिज पूरे देश में जा रहा है, लेकिन झारखंड को इसका उचित मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का 1 लाख 36 करोड़ रुपए खनन कंपनियों पर बकाया है, केंद्र सरकार इस राशि को दिलाने का कार्य करे ताकि इस राशि का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में किया जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!