भाजपा का हमला- हेमंत सरकार की कठपुतली मात्र बनकर रह गया रांची जिला प्रशासन

Edited By Nitika, Updated: 07 Aug, 2020 11:40 AM

district administration becomes a puppet of hemant government

झारखंड में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को होम क्वांरटाइन नहीं किए जाने को लेकर राज्य की हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि रांची जिला प्रशासन राज्य सरकार की कठपुतली मात्र बनकर रह गया है।

रांचीः झारखंड में भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस प्रभारी को होम क्वांरटाइन नहीं किए जाने को लेकर राज्य की हेमंत सरकार पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि रांची जिला प्रशासन राज्य सरकार की कठपुतली मात्र बनकर रह गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद समीर उरांव ने कहा कि एक तरफ तो भाजपा के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेकर नई दिल्ली से लौटे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को रांची हवाईअड्डे पर ही 14 दिन के होम क्वारंटाइन की मुहर लगा दी जाती है। वहीं दूसरी तरफ ओर के प्रदेश कांग्रेस प्रभारी उमंग सिंगार नई दिल्ली से आकर रांची में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में लगातार शामिल हो रहे लेकिन प्रशासन उन्हें होम क्वारंटाइन नहीं करता।

भाजपा नेता ने कहा कि राज्य के मुख्य सचिव ने सरकारी आदेश निकालकर राज्य के बाहर से लौटने वालों को 14 दिन के होम क्वारंटाइन करने का स्पष्ट निर्देश दिया है लेकिन जिला प्रशासन इसकी धज्जियां उड़ा रहा है। सत्ताधारी दल के लिए अलग नियम लागू किए जा रहे जबकि विपक्ष के लिये अलग। सत्ताधारी दल के लोग खुलेआम नियमों की अवहेलना कर रहे हैं लेकिन प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!