पटना में बंटी यादव हत्याकांड के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; नेपाल भागने की फिराक में था

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2026 01:56 PM

prime accused in bunty yadav murder case killed in encounter in patna

पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय बंटी यादव का छह जुलाई को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। बाद में शनिवार को पटना जिले के अथमलगोला इलाके से उसका सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था।

Bihar News: बिहार के पटना जिले में बंटी यादव अपहरण एवं हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान रविश के रूप में हुई है, जो घटना के बाद से फरार था। 

नदी मार्ग से नेपाल भागने की फिराक में था रविश
पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय बंटी यादव का छह जुलाई को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था। बाद में शनिवार को पटना जिले के अथमलगोला इलाके से उसका सड़ी-गली अवस्था में शव बरामद हुआ था। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कर्तिकेय के. शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ''सूचना मिली थी कि रविश नाव के जरिए नदी मार्ग से नेपाल भागने की फिराक में है। इसके बाद कई नदी घाटों पर सघन जांच अभियान चलाया गया। जब वह एक घाट पर पहुंचा और पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस दल पर गोली चला दी जो पुलिस के वाहन में लगी।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें रविश के पैर में गोली लगी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है। 

आरोपी से हथियार भी बरामद
एसएसपी ने कहा, ''मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से वह हथियार भी बरामद कर लिया गया, जिसका इस्तेमाल उसने पुलिस पर गोली चलाने में किया था। उपचार पूरा होने के बाद उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'' शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में अपहरण की घटना का संबंध अवैध शराब के कारोबार से जुड़े दो प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई से सामने आया है। उन्होंने कहा, ''रविश पहले भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है। उसके और एक अन्य व्यक्ति के बीच मतभेद इस घटना की वजह बने प्रतीत होते हैं।'' एसएसपी ने बताया कि अपहरण कांड में चार अन्य लोग भी शामिल थे और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!