उपचुनाव से पहले RJD को बड़ा झटका, पार्टी के इस वरिष्ठ नेता ने दिया इस्तीफा

Edited By Ramanjot, Updated: 17 Jul, 2026 10:14 AM

rjd spokesperson mrityunjay tiwari has resigned

तिवारी ने कहा, ''आज मैंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। मैंने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा।

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने गुरुवार को पार्टी छोड़ने की घोषणा करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में ''समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के लिए कोई जगह नहीं बची है।'' कई वर्षों से राजद का प्रमुख चेहरा रहे तिवारी ने देर शाम एक भावुक वीडियो संदेश जारी कर मीडिया को अपने इस्तीफे की जानकारी दी। 

तिवारी ने कहा, ''आज मैंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। मैंने पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंपा। मैंने उनसे कहा कि लगातार अपमान सहकर पार्टी में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है।'' तिवारी सवर्ण समुदाय से आते हैं और मीडिया में मंडल आयोग समर्थक राजद का पक्ष रखते रहे हैं। उन्होंने 2014 में पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद द्वारा उन्हें प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपे जाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 

तिवारी ने दावा किया कि उन्होंने अपनी शिकायतों से राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और लालू प्रसाद के उत्तराधिकारी माने जाने वाले तेजस्वी यादव को भी अवगत कराया था। उन्होंने कहा, ''पार्टी में कई ऐसे लोग हैं जो दीमक की तरह उसे खोखला कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दुर्भाग्य से ऐसे ही लोगों से घिरे हुए नजर आते हैं।'' हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई और विवरण नहीं दिया। पार्टी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि तिवारी का इस्तीफा स्वीकार किया गया है या नहीं। वहीं, पटना के मीडिया के एक वर्ग में ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि तिवारी सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में शामिल हो सकते हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!