स्कूल में मिड-डे मील में मिली छिपकली की पूंछ, मची खलबली; शिक्षा मंत्री के निर्देश पर हेडमास्टर निलंबित

Edited By Ramanjot, Updated: 20 Jul, 2026 10:48 AM

lizard s tail found in school mid day meal headsuspended

तिवारी ने मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने गम्हरिया स्थित एक विद्यालय में मध्याह्न भोजन (मिड डे मील) में छिपकली की पूंछ मिलने के बाद विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। इस घटना के बाद कुछ बच्चों के बीमार होने खबर आई थी, जिसे जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। 

शिक्षा मंत्री के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने देर शाम विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया। इसके अलावा प्रखंड साधनसेवी और रसोइया को चयनमुक्त कर दिया गया है। मिड डे मील के डीपीओ पर भी कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित और रसोईये को चयन मुक्त कर दिया गया है और इस जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीईओ, मिड डे मील के डीपीओ, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, रसोइया, साधनसेवी सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों/कर्मियों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए गए हैं। 

तिवारी ने मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक से भी इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है और यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। शिक्षा मंत्री ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि किसी विद्यालय में इस प्रकार की घटना दोबारा सामने आती है, तो दोषी व्यक्तियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!