दिल दहलाने वाला हादसा: स्कूल वैन ने 11 वर्षीय बच्चे को मारी टक्कर, 1.5 किलोमीटर तक घिसटता चला गया मासूम

Edited By Ramanjot, Updated: 16 Jul, 2026 10:37 AM

school van hits 11 year old boy then drags him for 1 5 kilometers

नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस ने स्कूल वैन जब्त कर ली है, लेकिन चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा, ''घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Bihar News: बिहार के गोपालगंज जिले में बुधवार को 11 वर्षीय लड़के को स्कूल वैन ने टक्कर मार दी और वह करीब डेढ़ किलोमीटर तक वैन के साथ घिसटता चला गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है। 

घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र में यादवपुर मोड़ और बनजारी मोड़ के बीच हुई। सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रांजल ने बताया, ''बुधवार सुबह लड़का सड़क पार कर रहा था, तभी स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। उसे पहले गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत फिलहाल स्थिर है, लेकिन बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर के एक चिकित्सा केंद्र भेज दिया गया है।'' उन्होंने बताया कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

नगर थाना प्रभारी प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि पुलिस ने स्कूल वैन जब्त कर ली है, लेकिन चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा, ''घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से या लापरवाही के कारण हुआ।'' थाना प्रभारी ने बताया कि परिजन फिलहाल लड़के के इलाज में जुटे हैं, उनकी ओर से लिखित शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!