द्रौपदी मुर्मू के विमान में आई तकनीकी खराबी, 400 मीटर उड़ान भरने के बाद वापस VIP लाउंज लौटीं राष्ट्रपति

Edited By Khushi, Updated: 29 Feb, 2024 04:08 PM

draupadi murmu s plane faces technical glitch president returns

एयरपोर्ट के रनवे पर लगभग 400 मीटर की दूरी तक उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर वापस लौटा।

Ranchi: सेंट्रल यूनिवर्सिटी आफ झारखंड में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भावपूर्ण विदाई दी। इसके बाद एयरपोर्ट के रनवे पर लगभग 400 मीटर की दूरी तक उड़ान भरने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर वापस लौटा।

दरअसल, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति को उड़ीसा के सीमावर्ती स्थान सुकरूली जाना था, जिसके बाद राष्ट्रपति अपने विशेष हेलीकॉप्टर पर बैठ चुकी थीं, लेकिन इसी दौरान पायलट को हेलीकॉप्टर में आयी तकनीकी खराबी की जानकारी मिली। पायलट ने इसकी सूचना एटीएस को दी। इसके बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से उतरकर वीआईपी लाउंज में चली गईं, जहां उनको करीब 20 मिनट तक दूसरे हेलीकॉप्टर की रवानगी के लिए तैयार होने का इंतजार करना पड़ा। 20 मिनट के बाद राष्ट्रपति के लिए वैकल्पिक हेलीकॉप्टर उड़ान के लिए तैयार हो गया। इसके बाद दोपहर करीब 2.30 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू वैकल्पिक हेलीकॉप्टर से ओडिशा के सीमावर्ती सुकरूली के लिए रवाना हो गई।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बीते बुधवार को झारखंड आई थी। इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और सीएम चंपई सोरेन ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने फूलों का गुलदस्ता देकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का झारखंड की धरती पर स्वागत किया। मुख्य सचिव एल खियांग्ते, झारखंड के पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह के साथ-साथ अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने भी राष्ट्रपति का स्वागत किया। चंपई सोरेन ने फूलों के गुलदस्ता के साथ-साथ एक शॉल भी भेंट किया। एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। इसके बाद राष्ट्रपति सेंट्रल यूनिवर्सिटी झारखंड के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। मनातू स्थित विश्वविद्यालय परिसर में उन्होंने पीएचडी की उपाधि और स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति ने कहा कि झारखंड आना उन्हें अपने घर आने की तरह लगता है। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं अपने घर आ गई हूं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!