Edited By Diksha kanojia, Updated: 12 Jan, 2022 02:38 PM
दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के जामा थाना क्षेत्र के खटंगी गांव निवासी नरेश चंद्र हेम्ब्रम के लिखित आवेदन पर भारतीय दंड विधान की धारा 366/34 के तहत कांड संख्या 164/2021 दुमका मुफस्सिल थाना में 4...
दुमकाः झारखंड में दुमका जिले में हत्या के मामले फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी ने मंगलवार को बताया कि जिले के जामा थाना क्षेत्र के खटंगी गांव निवासी नरेश चंद्र हेम्ब्रम के लिखित आवेदन पर भारतीय दंड विधान की धारा 366/34 के तहत कांड संख्या 164/2021 दुमका मुफस्सिल थाना में 4 सितंबर 2021 को पंकज कुमार यादव के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
प्राथमिकी में नामजद आरोपी पंकज यादव पर नर्स के तौर पर दुमका में कार्य करने वाली उसकी 29 वर्षीय पुत्री नयनतारा का अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। इस आधार पर घटना के समय ही पूछताछ के लिए पंकज यादव को थाना लाया गया था लेकिन लघुशंका जाने का बहाना बना कर वह थाने से फरार हो गया था। इसको लेकर दुमका मुफस्सिल थाना में अलग से कांड संख्या 165/2021 दर्ज किया गया है। अंसारी ने बताया कि इस बीच पश्चिम बंगाल में अपहृत नर्स नयन तारा की लाश बरामद की गई थी। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी, पुलिस निरीक्षक सह मुफस्सिल थाना प्रभारी उमेश राम के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए त्वरित कार्रवाई शुरू की गयी।
इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दुमका नगर थाना क्षेत्र में कचहरी परिसर में निबंधन कार्यालय के समीप नर्स का अपरहण करने के बाद हत्या करने के मामले में क ई माह से पुलिस को चकमा दे रहे फरार आरोपी पंकज कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पूछताछ के क्रम में आरोपी ने स्वीकार किया है कि नयन तारा के साथ उसका लम्बे समय से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। इस क्रम दोनों के बीच अनबन हो जाने की वजह से उसने नयन तारा की हत्या करने का अपराध कबूल किया है।