पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि आज, हेमन्त सोरेन ने माल्यार्पण कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Edited By Nitika, Updated: 21 May, 2021 06:13 PM

durga soren death anniversary today

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी।

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी।
PunjabKesari
झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक जन और सर्वमान्य नेता के रूप में थी। गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ा रहते थे। उनकी नेतृत्व करने की क्षमता अदभुत। वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है, लेकिन उनके किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।
PunjabKesari
इस मौके पर विधायक सीता सोरेन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद, मुख्यमंत्री के सलाहकार (कॉरपोरेट अफेयर्स) बिमल घोष, मुख्यमंत्री के वरीय आप्त सचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव और विनोद पांडेय ने स्व. दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!