Edited By Ramanjot, Updated: 24 Jun, 2025 03:58 PM

बिहार में अब जल्द ही न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा। इस्टर्न रिजन पॉवर मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सहमति प्रदान की है। दरअसल, मनोहर लाल खट्टर आज बिहार दौरे पर हैं।
Nuclear Power Plant in Bihar: बिहार में अब जल्द ही न्यूक्लियर पावर प्लांट लगेगा। दरअसल, इस्टर्न रिजन पॉवर मिनिस्टर्स कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बिहार में न्यूक्लियर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सहमति प्रदान की है। बता दें कि मनोहर लाल खट्टर आज बिहार दौरे पर हैं।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने मंगलवार दोपहर पटना में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने में केंद्र सरकार बिहार सरकार को पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि पूरे देश में छह स्मॉल माड्यूलर रिएक्टर लगाने की योजना है। उन्होंने कहा कि हम सभी राज्यों में न्यूक्लियर पावर प्लांट की स्थापना करना चाहते हैं। ऐसे में बिहार में भी न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए केंद्र बिहार सरकार को सहयोग प्रदान करेगी।