Edited By Ramanjot, Updated: 13 May, 2025 02:01 PM

दरअसल, मृतक की पहचान चंदौर गोठ वार्ड नंबर चार निवासी मनीष यादव उर्फ मनीष कुमार के पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार सोमवार की शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं...
Bihar Crime: बिहार के सहरसा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पांच वर्षीय बच्चे की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी गई। लापता बच्चे का शव मंगलवार की सुबह आम के बगीचे में मिला, जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर घंटो विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
सोमवार की शाम से लापता था अंकुश
दरअसल, मृतक की पहचान चंदौर गोठ वार्ड नंबर चार निवासी मनीष यादव उर्फ मनीष कुमार के पांच वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंकुश कुमार सोमवार की शाम से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन वह नहीं मिला। वहीं मंगलवार की अहले सुबह अंकुश का एक आम के बगीचे में मिला।

लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इधर, घटना की सूचना मिलते ही सौरबाजार थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इसके साथ ही पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दियावऔर आगे की कार्रवाई में जुट गई।