Edited By Khushi, Updated: 16 Apr, 2024 12:22 PM
जमीन घोटाले मामले में ईडी के द्वारा एक बार फिर राजधानी के साथ- साथ कई अन्य जिलों में रेड की जा रही है।
Ranchi: जमीन घोटाले मामले में ईडी के द्वारा एक बार फिर राजधानी के साथ- साथ कई अन्य जिलों में रेड की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की अलग- अलग टीमें रांची के तुपुदाना, बरियातू, मोरहाबादी और पंडरा इलाके में छापेमारी कर रही है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की समेत अन्य नेताओं के यहां भी छापेमारी कर रही है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रांची में कुल 9 जगहों पर ईडी की रेड जारी है। ईडी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में गिरफ्तार जमीन दलाल सद्दाम से पूछताछ के बाद नए सिरे से छापेमारी की जा रही है।