Edited By Khushi, Updated: 07 Mar, 2024 06:22 PM
पश्चिमी सिंहभूम में हाथी ने एक गर्भवती महिला को पटक कर मार डाला।
पश्चिमी सिंहभूम: झारखंड में हाथियों ने आतंक मचाया हुआ है। आए दिन हाथी ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें मौत के घाट पहुंचा दे रहे हैं। वहीं, अब पश्चिमी सिंहभूम में हाथी ने एक गर्भवती महिला को पटक कर मार डाला।
मामला जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत हाथी प्रभावित क्षेत्र तोडांगहातु पंचायत के सोसोपी गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां एक गर्भवती महिला गुरुवार की सुबह शौच करने घर से बाहर गई थी। इस दौरान एक हाथी ने शौच कर रही गर्भवती महिला पर अचानक हमला कर दिया। महिला किसी तरह चुपके से भागने का प्रयास कर रही थी, लेकिन हाथी ने दौड़ कर उसे सूंड़ से पकड़ लिया और सामने ही पटक- पटक मारा।
इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया। आनन-फानन में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।