Ranchi के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने BJP छोड़कर कांग्रेस का थामा दामन, बोले- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से एक विश्वास जगा

Edited By Khushi, Updated: 29 Mar, 2024 09:50 AM

former ranchi mp ramtahal choudhary left bjp and joined congress

रांची (Ranchi) के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने भाजपा छोड़कर दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली।

Ranchi: रांची (Ranchi) के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने भाजपा छोड़कर दिल्ली में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल नेता आलमगीर आलम ने कांग्रेस का अंग पट्टिका पहनाकर रामटहल चौधरी को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने गुलदस्ता देकर रामटहल चौधरी का स्वागत किया।

"रामटहल चौधरी के आने से कांग्रेस को मिलेगी एक नई मजबूती"
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि रामटहल चौधरी का झारखंड की राजनीति में एक बड़ा नाम है। रामटहल चौधरी ने समाज के लिए 40 वर्ष से लगातार अपनी सेवा भावना अपने कार्यों से जनता में अपनी एक अलग छवि बनाई है। इसी वजह से 2 बार विधायक रहने के बाद 5 बार लगातार रांची के सांसद रहे, लेकिन भाजपा द्वारा 2019 के चुनाव में अहमियत न दिए जाने के कारण इन्होंने स्वतंत्र रूप से भी चुनाव लड़ा, लेकिन बावजूद इसके आज के जमाने में भी इनकी अपनी अहमियत उनके आदर्शों की कीमत है। मीर ने कहा कि इन्होंने 30-40 वर्षों में वहां के जनता के लिए हर स्तर पर आवाज बुलंद की है। भारत जोड़ो न्याय यात्रा से प्रभावित होकर आज इन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है इसके लिए मैं इन्हें बधाई देता हूं इनके आने से झारखंड में कांग्रेस को एक नई मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि रामटहल चौधरी झारखंड में पिछड़ों के मसीहा के तौर पर जाने जाते हैं। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान झारखंड में जो 5 दिनों का समय गुजारा है उससे झारखंड में बहुत से लोग प्रभावित हैं। आज झारखंड में भाजपा में भगदड़ मची हुई है और यह सही है कि रामटहल चौधरी पांच बार सांसद रहे हैं, लेकिन भाजपा से इनका मोह भंग पहले ही हो चुका था क्योंकि जिस तरह की नीति भाजपा की है और वहां जैसे लोग हैं उसमें इनका मन नहीं लग रहा था और अब यह अपना कीमती समय कांग्रेस पार्टी को देने का काम करेंगे और पार्टी इन्हें पूरा सम्मान देगी।

"राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से एक विश्वास जगा"
राजेश ठाकुर ने कहा कि यह सही है कि सही समय में सही कदम उठाना उचित होता है और आज इसी कड़ी में यह कदम उठाया गया है और मैं पार्टी में इनका स्वागत और अभिनंदन करता हूं। वहीं, कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण के पश्चात रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि 2019 के चुनाव के 2 महीने पहले मुझसे कहा गया कि आप लिख कर दीजिए कि आप चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं तो मैंने कहा कि यह तो सरासर तानाशाही है उसके बाद मैंने भाजपा से त्यागपत्र देकर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा। राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा और उसके बाद भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिसमें वह 5 दिनों तक झारखंड में रहे उससे एक विश्वास जगा। राम टहल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी और पूरे देश में जातिगत जनगणना होनी चाहिए ताकि पता चले कि किसकी भागीदारी है और इससे प्रभावित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!