Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2024 05:21 PM
झारखंड के गोड्डा (Godda) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब आग लगने से 3 घर जलकर राख हो गए।
Godda: झारखंड के गोड्डा (Godda) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब आग लगने से 3 घर जलकर राख हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के माधुरी का है। बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में विस्फोट हुआ और आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के 3 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आगजनी में लोगों का लाखों का नुकसान हुआ है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार सड़क पर गए हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन की ओर से उन्हें कोई मदद व राहत मिले, जिससे उनकी परेशानी थोड़ी कम हो सके।