महाशिवरात्रि पर जमशेदपुर दोमुहानी नदी तट पर भव्य महाआरती, बन्ना गुप्ता ने लगाई आस्था की डूबकी

Edited By Khushi, Updated: 09 Mar, 2024 11:30 AM

grand maha aarti on the banks of domhani river in jamshedpur on mahashivratri

शिवरात्रि के अवसर पर बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में दोमुहानी नदी तट पर आस्था की डुबकी लगाई।

Jamshedpur: शिवरात्रि के अवसर पर बीते शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड के जमशेदपुर (Jamshedpur) में दोमुहानी नदी तट पर आस्था की डुबकी लगाई। मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता के साथ नदी में पहले पूजा- अर्चना की। इसके बाद बनारस के पुरोहितों के साथ उन्होंने आरती में हिस्सा लिया। बन्ना गुप्ता घंटो जय भोलेनाथ, हर- हर शंभू बोलते हुए ताली बजाते दिखे।

PunjabKesari

कार्यक्रम के दौरान मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर दोमुहानी नदी तट पर दिन- रात एक कर सीढ़ियां बनायी गयी है, जिससे श्रद्धालुओं को अब नदी तट पर पहुंचने में किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए नदियों को संरक्षित करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि स्वर्णरेखा व खरकई नदी तट के सौंदर्यीकरण के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास किया जाएगा।

PunjabKesari

बता दें कि स्वर्णरेखा महासंगम के दौरान शहर के लोगों ने भगवान भोलेनाथ का विहंगम 28 फीट की आकृति देखी। इस दौरान खास तौर पर लेजर शो का भी आयोजन किया गया था, जिसमें म्यूजिक की धुन पर भगवान भोलेनाथ, पार्वती व भगवान गणेश की आकृति बन रही थी। इस दौरान काफी आकर्षक आतिशबाजी की गयी। करीब आधे घंटे तक आतिशबाजी हुई, जिसने हर किसी को आकर्षित किया। मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 50,000 श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। बनारस से आए 21 पुरोहितों ने जहां भव्य आरती की। वहीं डमरू व शंख की ध्वनि माहौल भी को भक्तिमय बना रहे थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!