मंत्री हफीजुल हसन अंसारी की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में हुई शिकायत दर्ज

Edited By Khushi, Updated: 11 Jul, 2024 04:45 PM

hafizul hasan ansari s troubles increased complaint

मंत्री हफीजुल अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री के खिलाफ भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी राहुल दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है।

रांची: मंत्री हफीजुल अंसारी के खिलाफ रांची के अरगोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि मंत्री के खिलाफ भाजपा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी राहुल दुबे ने शिकायत दर्ज कराई है।

दर्ज शिकायत में कहा गया है कि राष्ट्रगान के दौरान मंत्री ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। उन्होंने राष्ट्रगान के प्रति आदर नहीं दिखाया। वो अपने कपड़ों को ठीक करते हुए कैमरे में कैद हुए, उनका व्यवहार अपमानजन रहा।

गौरतलब है कि 8 जुलाई को हेमंत सोरेन कैबिनेट विस्तार में मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने शपथ लेने के दौरान बिस्मिल्लाह शब्द का प्रयोग किया था जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। बीजेपी ने इस पर कई सवाल खड़े किए हैं। वहीं, कैबिनेट विस्तार में राष्ट्रगान के दौरान भी हफीजुल हसन अंसारी अपने कपड़े ठीक करते हुए दिखे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!