Edited By Diksha kanojia, Updated: 13 Jun, 2021 06:43 PM
इसी दौरान दंपति के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्राशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दंपति के बीच झड़प की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपित पति को पकड़ना...
डालटनगंजः झारखंड में पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी और बाद कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रविवार को बताया कि नौडीहा गांव निवासी बलराम भुइयां शनिवार की रात को शराब पीकर घर आया था।
इसी दौरान दंपति के बीच किसी बात पर विवाद शुरू हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आक्राशित पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दंपति के बीच झड़प की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना के बाद फरार होने की कोशिश कर रहे आरोपित पति को पकड़ना चाहा। लेकिन आरोपित भागकर निकट के एक कुएं में कूद कर जान दे दी।
इधर, ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।