Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, वज्रपात की भी चेतावनी

Edited By Ramanjot, Updated: 04 Jul, 2024 02:18 PM

jharkhand weather yellow alert issued for heavy rain in jharkhand

रांचीः झारखंड में मानसून सक्रिय है। पिछले 24 घंटो में राज्य के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है।मौसम विभाग ने राजधानी समेत कई  जिलों में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है।इसी के साथ वज्रपात की चेतावनी भी दी है।

PunjabKesari

इन जिलों में येलो अलर्ट जारी मौसम विभाग ने गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह और जामताड़ा में भारी वर्षा के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्थानों पर तेज गति से हवा चलने की संभावना है, इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की आशंका है।

PunjabKesari

अलर्ट को देखते हुए प्रशासन की तरफ से लोगों को सतर्कता और सावधान रहने की हिदायत दी गई है। जिसमें उन्हें सुरक्षित स्थानों में रहने व बिजली के उपकरणों का उपयोग न करने की सलाह दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!