दो ASI समेत 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर SSP ने किया सस्पेंड

Edited By Ramanjot, Updated: 30 Jun, 2026 01:56 PM

three police personnel including two asis suspended in jharkhand

निलंबित पुलिसकर्मियों में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रतन कुमार दास, एएसआई राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार शामिल हैं।

Jharkhand News: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार में हुई चाकूबाजी की घटना में घायल युवक हिमांशु की इलाज के दौरान मौत के बाद पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी पीयूष पांडे ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में गश्ती दल के तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबित पुलिसकर्मियों में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) रतन कुमार दास, एएसआई राजेश कुमार रंजन और आरक्षी संख्या 913 मनोज कुमार शामिल हैं। एसएसपी ने मामले की जांच के लिए डीएसपी स्तर के अधिकारियों की टीम गठित की थी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी यदि समय रहते सूझबूझ और जिम्मेदारी से कार्रवाई करते, तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। इसी आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। एसएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें- पिता ने शराब पीने से रोका तो हैवान बना बेटा, आधी रात कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, इलाके में सनसनी

ज्ञातव्य है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार में दो गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट शुरू हो गई थी। विवाद बढ़ने पर दोनों गुट बार के बाहर आ गए। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए हिमांशु वहां मौजूद पीसीआर वाहन में घुस गया, लेकिन आरोप है कि दूसरे गुट के युवकों ने पुलिस के सामने ही उसे वाहन से बाहर खींच लिया और चाकू से हमला कर दिया। हमले में हिमांशु समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार देर शाम हिमांशु की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने बिष्टुपुर थाना के सामने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!