Edited By Diksha kanojia, Updated: 21 Jul, 2020 04:51 PM
झारखंड में लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
लातेहारः झारखंड में लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के उग्रवादियों की पिटाई से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के छतवाकरम जंगल से कल्टु उरांव (45) का शव बरामद किया। वहीं, उग्रवादियों की पिटाई से घायल इम्तियाज (30) को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
उग्रवादी संगठन जेजेएमपी ने मौके पर एक पर्चा छोड़ कर घटना की जिम्मेवारी ली है। संगठन ने दोनों पर नाबालिग लड़की की हत्या करने का आरोप लगाया है।