"मेरे को छोड़ दो...", चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, VIDEO VIRAL

Edited By Khushi, Updated: 30 Mar, 2024 03:42 PM

leave me   2 women tied and beaten with sticks on charges of theft

झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया।

 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां चोरी के आरोप में 2 महिलाओं को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। घटना की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बताया जा रहा है कि 2 महिलाओं पर एक कपड़े की दुकान में चोरी का आरोप लगा था, जिसके बाद लोगों ने महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों महिलाओं के पति को बुलाया गया। लाख बार मना करने के बाद महिलाओं ने चोरी की बात कबूल ली। इसके बाद लोग महिलाओं को एक मस्जिद के पास ले गए और वहां जाकर इनकी जमकर पिटाई की। कुछ लोगों ने घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी।

वीडियो के मुताबिक, इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। लोगों ने पहले डंडे से महिला के पति की पिटाई की। इसके बाद दोनों महिलाओं को पास के खंभे से बांध दिया और डंडे से लगातार मारने लग गए, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने पिटाई करने वालों को नहीं रोका। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाएं हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ने की गुहार लगा रही थीं। महिलाएं जान की भीख मांग रहीं थी, लोगों ने महिलाओं की एक नहीं सुनी। वहीं, फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!