Edited By Khushi, Updated: 05 May, 2024 06:33 PM
झारखंड के राजधानी रांची में भीषण गर्मी की वजह से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला रविवार का है जहां शहर के जुमार पुल के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय कैंपस में दोपहर अचानक आग लग गई।
रांची (आशुतोष सिन्हा): झारखंड के राजधानी रांची में भीषण गर्मी की वजह से आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। ताजा मामला रविवार का है जहां शहर के जुमार पुल के पास स्थित बीएसएनएल कार्यालय कैंपस में दोपहर अचानक आग लग गई।
आग इतनी तेजी के साथ फैली कि पूरा बीएसएनएल कार्यालय काले धुएं से भर गया। धुंए के गुबार से आकाश भी काला काला नजर आने लगा। मामले की जानकारी मिलने के बाद दमकल के कई वाहन मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि बीएसएनएल कार्यालय कैंपस में रखे स्पेयर पार्ट में आग लगी है।
अधिकांश स्पेयर पार्ट्स प्लास्टिक और फाइबर के थे जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गया। हालांकि समय रहते मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर किसी तरह काबू पाया गया। आम लोगों को आग लगने की जगह से दूर रखा गया। घटना में करोड़ों रुपए की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।