रवींद्रनाथ महतों की अध्यक्षता में झारखंड में बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान के लिए MLA विनोद कुमार सिंह चयनित

Edited By Diksha kanojia, Updated: 16 Nov, 2022 04:15 PM

mla vinod singh selected for birsa munda outstanding legislator award

बैठक विधानसभा स्पीकर के आवासीय कार्यालय कांके रोड तीन में हुई। बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, विधानसभा सदस्य स्टीफन मरांडी, विधानसभा सदस्य ग्लेनजोसफ गॉलस्टेन, प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, प्रेस सलाहकार समिति के संयोजक आनन्द मोहन शामिल हुए।

रांचीः झारखंड में बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक सम्मान वर्ष 2022 के लिए विधायक विनोद कुमार सिंह का चयन किया गया है। झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवीन्द्राथ महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को विधायी उत्कृष्टता पुरस्कार चयन समिति की बैठक हुई।

बैठक विधानसभा स्पीकर के आवासीय कार्यालय कांके रोड तीन में हुई। बैठक में मंत्री आलमगीर आलम, विधानसभा सदस्य स्टीफन मरांडी, विधानसभा सदस्य ग्लेनजोसफ गॉलस्टेन, प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर, प्रेस सलाहकार समिति के संयोजक आनन्द मोहन शामिल हुए। बैठक में बिरसा मुण्डा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, वर्ष 2022 के लिए विनोद कुमार सिंह को चयनित किया गया।

साथ ही कपिलेश्वर प्रसाद को उत्कृष्ट विधान-कर्मी सम्मान वर्ष 2022 के लिए निम्न पदधिकारी एवं कर्मियों को चयनित किया गया हैं। इनमें संयुक्त सचिव धनेश्वर राणा, निजी सहायक अमित कुमार दास, वरीय सचिवालय सहायक अनवारुल हक अंसारी और अनुसेवक अजित नारायण शामिल है। इस वर्ष झारखंड विधान सभा स्थापना दिवस 2022 के सम्मान समारोह में इन्हें सम्मानित किया जायेगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!