लोहरदगाः जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, आरोपी ने किया आत्मसमर्पण

Edited By Nitika, Updated: 05 Aug, 2022 12:12 PM

one person killed in land dispute

झारखंड के लोहरदगा जिले में पेशरार थाना क्षेत्र के जावाखाड़ में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी गई।

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले में पेशरार थाना क्षेत्र के जावाखाड़ में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कथित रूप से हत्या कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जावाखाड़ में जमीन को लेकर पहले से चल रहे विवाद के बीच फिर झगड़ा होने पर मनियल नगेसिया ने कुदाल से वार कर 60 वर्षीय सुखन नगेसिया की हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलने पर पेशरार के थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

बता दें कि आरोपी मनियल नगेसिया ने घटना के बाद पेशरार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर अपना अपराध कुबूल कर लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!