पलामूः मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Edited By Diksha kanojia, Updated: 01 Dec, 2021 04:01 PM

palamu mentally unsound youth commits suicide by hanging

सतबरवा थाने के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि युवक त्रिपुरारी सिंह(25) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले के सतबरवा में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली।

सतबरवा थाने के प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि युवक त्रिपुरारी सिंह(25) की दिमागी हालत ठीक नहीं थी और वह पहले भी खुदकुशी की कोशिश कर चुका था। उन्होंने बताया कि युवक कल रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया और बुधवार सुबह जब उसका कमरा नहीं खुला तो परिजन ने खिड़की से झांका और उसे पंखे से लटका पाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल भेजा है, मामले की जांच चल रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!