Edited By Nitika, Updated: 01 Mar, 2021 04:02 PM
झारखंड सरकार ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए रांची शहर के पार्क को एक मार्च से खोलने का आदेश दे दिया है।
रांचीः झारखंड सरकार ने कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए रांची शहर के पार्क को एक मार्च से खोलने का आदेश दे दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को बताया कि रांची के सभी पार्क एक मार्च से खुल जाएंगे। कोरोना की वजह से पिछले वर्ष मार्च में हुए लॉकडाउन के समय से पाकरं में ताला लगा था। इस वजह से लोगों को मनोरंजन के लिए कोई जगह नहीं मिल रही थी। अब सरकार के आदेश के बाद पार्क संचालक सभी पार्क की साफ-सफाई करवाने में जुटे हुए हैं।
सूत्रों ने बताया कि रांची के मोरहाबादी स्थित निगम का चिल्ड्रन पार्क, ऑक्सीजन पार्क, सिदो-कानू पार्क, नक्षत्र वन सहित मछली घर की साफ-सफाई की गई। पार्क खुलने की सूचना से बच्चे काफी उत्साहित हैं। लेकिन पार्क संचालक अभी भी सहमे हुए हैं। क्योंकि एक बार फिर कोरोना वायरस की रफ्तार बढ़ रही है।
बता दें कि पार्क में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही लोगों का प्रवेश होगा। मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। पार्क को समय-समय पर सैनिटाइज भी किया जाएगा। ताकि संक्रमण का खतरा ना रहे।