"PM Modi ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया", केशव महतो कमलेश का निशाना

Edited By Khushi, Updated: 13 Aug, 2025 11:32 AM

pm modi has put the country in a state of chaos keshav mahato kamlesh targets

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया है। विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने देश को अराजक की स्थिति में खड़ा कर दिया है। विपक्ष द्वारा सवाल उठाने पर नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है।

"वोट चोरी से भाजपा देश में सत्ता हासिल कर रही"
कमलेश ने कहा कि नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं को जनता पर भरोसा नहीं था इसलिए चुनाव आयोग के साथ भाजपा ने गठबंधन किया जिसने वोट चोरी कर भाजपा को केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्ता प्राप्ति में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चुनाव आयोग के गठजोड़ ने पूरे विश्व समुदाय के समक्ष शर्मसार किया है। कहा कि भारत का लोकतंत्र हमारे संविधान की नींव पर टिका है, इसी संविधान में एक व्यक्ति एक वोट का अधिकार दिया गया है। कमलेश ने कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार जनता को सबसे ज्यादा ताकत देता है,यह ताकत जनता से छीनी जा रही है, वोट चोरी से भाजपा देश में सत्ता हासिल कर रही है।

"चुनाव आयोग अगर निष्पक्ष है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट जारी करें"
कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी ने सबूत के साथ वोट चोरी का खुलासा किया, लेकिन चुनाव आयोग शपथ पत्र मांग रहा है। लोकतंत्र का इससे बड़ा मजाक नहीं हो सकता। भारत के चुनावी प्रक्रिया की पूरे विश्व में मिसाल दी जाती थी परंतु आज हमारी चुनावी प्रक्रिया को विश्व जगत शक निगाह से देख रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सत्तालोलुपता ने देश की शाख को दांव पर लगा दिया है। कमलेश ने कहा कि चुनाव आयोग अगर निष्पक्ष है तो इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट जारी करें, मतदान का सीसीटीवी फुटेज जारी करे ताकी जनता का भरोसा चुनाव पर कायम रह सके। कमलेश ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने जो युद्ध छेड़ा है उसे निर्णायक मोड़ पर पहुंचाना है। देश में निष्पक्ष चुनाव पूरी तरह संदेह के घेरे में आ गया है। 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!