Edited By Diksha kanojia, Updated: 14 Jun, 2020 10:28 AM
झारखंड में रामगढ़ जिले के बूढ़ा खुखरा गांव में कुछ दिन पूर्व एक गर्भवती महिला की हत्या की गई थी। इस मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के बूढ़ा खुखरा गांव में कुछ दिन पूर्व एक गर्भवती महिला की हत्या की गई थी। इस मामले में मृतका के पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी विद्याशंकर ने शनिवार को बताया कि हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के होरम गांव निवासी खिरोधर महतो ने अपनी बेटी की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अनुसंधान के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पति जयराम महतो को गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं इस पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसकी पिटाई से रीता की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने सभी अपराधियों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।