चतरा में 700 ग्राम अफीम के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia, Updated: 05 Oct, 2020 12:14 PM

police arrested two smugglers with 700 grams of opium in chatra

झारखंड के चतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने 700 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

चतराः झारखंड के चतरा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ जारी अभियान में पुलिस ने 700 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपाधीक्षक बरुण देवगम ने रविवार को बताया कि पुलिस अधीक्षक ऋषभ झा के निर्देश पर जिले भर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत इटखोरी पुलिस ने रविवार को दो तस्कर को पितिज गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में पीतिज गांव निवासी धीरज साव और नरचा खुर्द निवासी कुमार विकास रंजन शामिल है। इनके पास से 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है।

इसके अलावा एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। देवगम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पितीज गांव से दो तस्कर अफीम लेकर निकलने वाले है। इसी सूचना के आलोक में कारर्वाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!