Edited By Nitika, Updated: 08 May, 2024 08:50 AM
झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 25 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई और 10 अन्य जवान घायल हो गए।
गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में इंडिया रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 25 वर्षीय एक जवान की मौत हो गई और 10 अन्य जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक, यह घटना झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 150 किलोमीटर दूर हेसला के पास हुई, जब सुरक्षाकर्मियों को ले जा रही एक बस सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। यह बस गिरिडीह से गढ़वा की ओर जा रही थी।
वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल चार जवानों को धनबाद अस्पताल रेफर किया गया है।'' उन्होंने बताया कि अन्य घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान झारखंड के लोहरदगा जिले के विकास भगत के रूप में की गई है।